आज 06 जुलाई 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। धन को लेकर सजग रहना होगा, विशेषकर ऋण लेने या देने के मामलों में। किसी बैंक, संस्था या व्यक्ति से लोन लेने से पहले शर्तों को ध्यान से पढ़ें। निवेश या नई आर्थिक योजना बनाते समय बुजुर्गों या विशेषज्ञों की सलाह लें। पुराने मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम गति पकड़ सकता है। नई योजनाएं सफल होंगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य साथ दे रहा है। दिनभर कार्यों की अधिकता बनी रहेगी। व्यापार में चल रही पुरानी योजना को धन निवेश से गति मिल सकती है। जो लोग प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा। पैर में चोट लगने की आशंका बन रही है। सावधानी रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सुख शांति से बीतेगा। धार्मिक कार्यों व आत्मिक शांति की ओर आपका झुकाव रहेगा, जो मानसिक रूप से सकारात्मक परिणाम देगा। धन प्राप्ति के आकस्मिक योग बन सकते हैं, जैसे लॉटरी, बोनस या किसी निवेश से लाभ होगा। धन लाभ होगा। सफलता मिलेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। लाभ का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। ननिहाल पक्ष से आर्थिक या भावनात्मक सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी की बात चल सकती है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। भाग्य आपके पक्ष में है। सफलता मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यापार या नौकरी से जुड़ी समस्याओं का समाधान अनुभव के आधार पर हो जाएगा। नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ी प्रतीक्षा करें। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा, लेकिन खर्च सुख सुविधाओं या प्रतिष्ठा के लिए होगा। मीडिया, कला और शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन खुशियों भरा रहेगा। दिन साहस से भरा होगा। आप कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग या प्रेजेंटेशन आपको बड़ा अवसर दिला सकती है। व्यापार में साझेदार से मधुर संवाद होगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से धन से जुड़े निर्णय और मजबूत होंगे। किसी योजना में निवेश करने का विचार है तो दिन शुभ है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन तरक्की से भरा होगा। भाग्य साथ देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना लेकर आया है। नए संपर्क आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। अगर आप कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो नई योजना बना सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन शुभ फलदायी होगा। स्थितियां नियंत्रण में आएंगी। पुराने निवेश से कुछ रिटर्न मिल सकता है। सरकारी कार्य या टेंडर प्रक्रिया में थोड़ी देरी संभव है लेकिन प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। किसी वरिष्ठ अधिकारी से सहायता मिल सकती है। मार्केटिंग और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों के लिए शाम लाभकारी है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य आपको हर मोर्चे पर सहयोग देगा। शिक्षकों, शोधकर्ताओं और कंसल्टेंसी सेवाओं से जुड़े लोग नए अवसरों की उम्मीद कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के प्रबल योग हैं, विशेषतः यदि आपने हाल में किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया है। व्यवसाय में विस्तार के लिए ऋण लेना फायदेमंद हो सकता है। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन आर्थिक जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। घर से जुड़ी किसी मरम्मत या सजावट पर खर्चा हो सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में निर्णय लेने का समय है। खासकर यदि आप रिटेल, खाद्यान्न या कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से अप्रत्याशित सराहना या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन सफलता से भरा होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। तकनीक, डिजाइन, एनिमेशन, ऐप डेवलपमेंट या इनोवेशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई नया क्लाइंट मिल सकता है या पुराना ग्राहक बड़ा ऑर्डर दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नेतृत्व का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नई योजनाएं सफल होंगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य साथ दे रहा है। आपके सामने नई आर्थिक संभावनाएं प्रकट होंगी। व्यापार विस्तार, मार्केटिंग या विज्ञापन से जुड़ी योजनाओं में निवेश करना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।