आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 18 जुलाई 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। संतान पक्ष को लेकर मन में कोई समस्या या चिंता बनी हुई थी तो अब उनका समाधान हो सकता है। इससे मानसिक तनाव भी कम होगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको शाम के समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें और सावधान रहें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। धन लाभ होगा। व्यापार के मामले में शुभ निवेश होने से आपकी कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। शाम के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपका काम आपके अनुसार होने में बाधाएं उत्पन्न हो सकते हैं। समय आपके अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में आज कोई भी जरूरी फैसला लेने से बचें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर शत्रुओं का मनोबल कम होगा। आपकी मुलाकात कुछ अच्छे और गुणी लोगों से हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में सहकर्मियों के चलते अच्छा वातावरण बना रहेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन व्यापार के मामले में आपके शुभ निवेश और कीर्ति में बढ़ोतरी करने वाला रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन लाभ के भी अच्छे योग बनेंगे। कार्यस्थल में लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। परिवार के मामले में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। लेकिन आपको व्यवसाय में लाभ मिलने के भी अच्छे योग बन रहे हैं और पत्नी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। नौकरी की तलाश में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कहीं से बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आप प्रियजनों से कोई सहायता चाहते थे तो उनका आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। शाम के समय तक आपको किसी मंगल कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन लाभ से ज्यादा खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके चलते आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। रूका धन मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं ज्यादा है। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात कुछ अच्छे और गुणी लोगों से हो सकती है। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। आपको अपने मन को शांत रखना होगा और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। लेकिन शाम के वक्त संपत्ति संबंधी कोई लाभ हो सकता है और पत्नी से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। धैर्य रखें। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन आपके लिए धन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। कारोबार में पूरे दिन लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन व्यापार के कुछ भागीदारों की ओर से परेशानी होने की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें सोच-विचार करके फैसले लें। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना बनी हुई है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों के कार्य और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।