आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 24 जुलाई 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन मिला जुला रहने वाला है। व्यापार के मामले में नए संपर्क बनाने से आपका भाग्य बदल सकता है। साथ ही, कार्यस्थल और समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी बात को लेकर मानसिक अशांति महसूस हो सकती है और मन भी बेचैन रहेगा। ऐसे में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। हालांकि, माता-पिता के सहयोग से दिन के अंत तक आपको कुछ राहत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में छोटे-छोटे लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। अगर नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर रहीं थीं, तो अब वे दूर हो सकती हैं या आपको समाधान मिल सकता है। आप अपने छोटे व्यवसाय को अनुभव के साथ बड़ा बना सकते हैं।, धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। खुद के काम में व्यस्त रहने से आपका दिन अच्छा जाएगा। भविष्य में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं। समाज में भी आप मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। आपका मन किसी अनावश्यक बात के चलते उदास हो सकता है। लेकिन आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत होगी। किसी भी अनजान व्यक्ति से लेनदेन से भी आपको बचना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कामकाज के मामले में हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। ऐसा न करने से बात ज्यादा बढ़ सकती है। आपको राजकीय मदद प्राप्त होगी और शाम के समय अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार के मामले में आपके लिए धन निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। व्यापार के मामले में कोई दूर या पास की यात्रा प्रबल होकर स्थिगत हो सकता है। व्यावसायिक समस्याओं और घर में आने वाली परेशानियों के चलते आप चिंता में रह सकते हैं। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष काम करने की योजना बना सकते हैं या तैयारी में भी लगे रह सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यापार के मामले में किसी सरकारी संस्था से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपका धन कहीं रुका हुआ था या देरी हो रही थी तो अब अचानक से सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, आपका पैसा भी वापस मिल जाएगा। धर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास बढ़ेगा और आंतरिक सुकून महसूस होगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही बरतने से बचना होगा। लाभ मिलेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें। आपकी समझदारी और चतुराई से विरोधियों का मनोबल टूटेगा। दिन के समय अचानक घर में मेहमान भी आ सकते हैं जिससे थोड़ा खर्च बढ़ेगा। परिवार में खुशहाली आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। भूमि खरीदने का शुभ संयोग बन सकता है। साथ ही, स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। आपके सांसारिक सुख में भी वृद्धि होगी। लेकिन कार्यस्थल पर कामकाज में कुछ अस्थिरता देखने को मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार या नौकरी में किसी खास उपलब्धि के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा और सुकून महसूस होगा। अगर परिवार में संतान से जुड़ी कोई समस्या चल रही थी तो अब उससे भी निजात मिल सकती है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। लाभ मिलेगा।