आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 29 जुलाई 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अचानक से वह पूरा हो सकता है। इससे आपका भाग्य चमक सकता है। इसी के चलते व्यापार के मामले में पूरा दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मामले में आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा, इससे दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर आपको कोई जरूरी और अधिक महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको बिना किसी शंका और ज्यादा विचार के अपने काम को पूरी मेहनत और समझदारी से करना होगा। काम को समय पर पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। काम सफलता से पूरा होने पर आपकी सराहना की जाएगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्यों को नए तरीके से कर सकते हैं। इससे कोई भी मुश्किल काम आसानी से पूरा हो जाएगा और इससे आपका वक्त भी बचेगा। आपकी किसी ऐसी समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान जा सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन मिले जुले परिणाम देने वाला हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं, तो कार्यस्थल पर हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाए रखना जरूरी होगा। ऐसा न करने से किसी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहेगा। सोच-समझकर और शांति से कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छे अधिकारी बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के मामले में आपको कामकाज को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार के मामले में आ रहे उतार-चढ़ावों को आपको समझदारी से संभालना होगा। सफलता पाने के लिए परिस्थिति को स्वीकार करके उसी अनुसार चलना बेहतर होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। दिन व्यापार और नौकरी के मामले में ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ अजीब सा माहौल देखने को मिल सकता है, जिससे मन थोड़ा अशांत रहेगा। व्यापार के मामले में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपके लिए अनुकूल नहीं होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे और जल्दबाजी से भी बचना होगा। व्यापार में कुछ उलझन के चलते भी आपका मन परेशान रह सकते है। लेकिन अगर आप ऐसी योजना बनाते हैं, जो भविष्य में लंबे समय तक लाभ दे सकती है, तो इससे आपका रास्ता आसान हो सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। शेयर बाजार में आपको धन निवेश करने से बचना होगा, अन्यथा बड़े हानि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए अपने कारोबार पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर होगा। साथ ही, व्यापार के मामले में कोई भी जोखिम भरा काम करने या निर्णय लेने से बचें। नौकरी करने वालों को सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। दिन उत्साह और जोश से भरपूर रहने वाला है। कामकाज से कुछ समय की छुट्टी होने के बावजूद आप कार्यक्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम को पूरा करने का मन बना सकते हैं। लेकिन काम की गति अपने अपेक्षा अनुसार बढ़ाने के लिए आपको सभी चीजों पर नियंत्रण रखना होगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। अगर आप लंबे समय से कार्यक्षेत्र में किसी काम या योजना को सफल बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो अब धीरे-धीरे वे गति पकड़ सकते हैं। ऐसे में आप कुछ समय एकांत में बैठकर अपने मन को शांत भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर कामकाज अच्छा चलते और कमाई के एक से अधिक स्रोत हो सकते हैं। शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको काम के चक्कर में अत्यधिक धन लगाने से बचना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को सफलता मिलेगी।