आज 01 अगस्त 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आपकी कार्यक्षेत्र सहित समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान व्यापार कर रहे लोगों को नया अवसर प्राप्त होगा। आप यात्रा पर जा सकते हैं। यहां आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी जो एक अच्छे मुकाम तक ले जाने में सहायता करेगी। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपने किसी योजना में धन लगाया था, तो अच्छा खासा लाभ मिलने के योग है। कला में निखार आने पर आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। सेल्स क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को नया टारगेट मिलेगा जिसे पूरा करके आपका वेतन बढ़ सकता है। सिंह राशि के लोग नया घर या कोई वाहन खरीदेंगे। आपके भौतिक सुख में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। साहस से सफलता और लाभ ले पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों आपको सफलता मिलेगी। नए अवसर मिलेगें और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन मिलने का भी आपको फायदा होगा। संतान पक्ष से चली आ रही परेशानियों में आज राहत मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए सफलता का सृजन कर रहा है। आपको आज करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में आज आप सफलता पाएंगे। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। भाग्य आपको हर क्षेत्र में सहयोग करेगा इसलिए आज प्रयास में कमी न करें। लंबे समय से आपकी कोई चाहत जो अधूरी थी वह पूरी हो सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का संयोग बन सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप अपनी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के लिए पूरा प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी में बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयास में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अगस्त महीने का पहला दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आज आपको किसी मित्र की सलाह और सहयोग से लाभ मिल सकता है। आप आज वाणी और व्यवहार कुशलता से भी लाभ ले पाएंगे। आज आपको नौकरी में तरक्की दिला सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने का भी योग हैं।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। नौकरी कारोबार में परिश्रम से बढ़कर सफलता मिलने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, आप धन निवेश करने के बारे में भी प्लान कर सकते हैं। बिजनस में आज आपकी कमाई बढेगी। कोई अच्छी डील मिल जाने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आर्थिक मामलों में चल रही आपकी समस्या का आज समाधान हो सकता है। आपको एक से अधिक स्रोत से आज धन की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ हल्का रहेगा। आज आपको अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहना होगा। आर्थिक मामलों में कमाई में वृद्धि का योग है लेकिन खर्च का भी संयोग बना हुआ है। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आप किसी धार्मिक कार्य में भी शामिल हो सकते है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी आपको आज सुख सहयोग मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए प्रयोग कर सकते हैं और भविष्य के लिए नई योजना बना सकते है। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में भी आज आपको संयम से काम लेना होगा क्योंकि करीबी लोगों से मतभेद होने की आशंका है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज परेशानी आएगी। नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव बढेगा। कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको आज मिल सकती है। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। धर्म कर्म के कार्य आपके हाथों हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज इस राशि के देवर भाभी को एक दूसरे से लेनदेन के मामले में व्यवहारिक रहना चाहिए। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।