आज 06 अगस्त 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कारोबार में आप छोटे-छोटे पार्ट टाइम कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे और आपके महत्वाकांक्षाओं की भी पूर्ति हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपको कार्यक्षेत्र में प्रयास करते रहने होंगे। अगर लंबे समय से परेशानियां का सामना कर रहे थे तो अब आपको उनसे छुटकारा मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपको अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना होगा और केवल प्रयोग में आने वाले व जरूरत की चीजों पर धन लगाना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य का आयोजन करने की चर्चा की जा सकती है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभदायक रहेगा। दिन कारोबार और नौकरी के मामले में तेजी से आगे बढ़ने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक उन्नति मिलेगी।
अपनी प्रगति को बनाए रखने के लिए आपको ध्यान रखना होगा, अन्यथा आगे चलकर परेशान हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सामान्य से थोड़ा कम अच्छा रहेगा। ऐसे में कोई भी काम सोच-समझकर करना बेहतर होगा अन्यथा परेशानी हो सकती है। साथ ही, व्यापार और नौकरी से जुड़े निर्णय भी सोच-समझकर लेने बेहतर होंगे। परिवार में आपको अपने भाई-बहन की चिंता ज्यादा रह सकती है, जिसका असर आपके काम पर भी दिख सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है। इसके पीछे की वजह यह भी हो सकती है कि आप कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं और समस्याओं का सामना कर रहे हों। अस्थिरता बने रहने के कारण मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों को स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी। कार्यस्थल पर भी आप अपने कार्यों को पूरे उत्साह के साथ पूरा करेंगे। कुछ समय में आपको अभी के मुकाबले और ज्यादा बेहतर प्रोजेक्ट या कोई डील प्राप्त हो सकती है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से भी दूरी बनाए रखें। विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर शांत रहना बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में आपको अचानक से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अपने ऊपर किसी भी प्रकार के तनाव को हावी होने से बचाना होगा। आपके किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में नई योजना बनाने से सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर चल रही पुरानी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नए संपर्क बनाने से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में पहले के किए गए प्रयास भी आपको बड़ा फायदा दिला सकते हैं। अगर कहीं आपका पैसा फंसा हुआ था तो वह वापस मिल सकता है। लेकिन इसमें थोड़ी कठिनाई भी जरूर आएगी। व्यवसाय में उन्नति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही, आपको भाग्य का भी धीरे-धीरे साथ मिलने लगेगा। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में भी लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। आपको कारोबार से जुड़े कई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिल सकते हैं। आप आयात-निर्यात के व्यवसाय की शुरुआत करने के मामले में भी कोई फैसला ले सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में समय का सही उपयोग करना लाभकारी सिद्ध होगा। अध्यात्म और धर्म में की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। सेहतमंद खाना खाएं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के मामले में आपको उन्नति मिलेगी और सफलता के कई रास्ते खुलेंगे। अगर कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का विवाद या समस्या चल रही थी, तो अब वह भी दूर हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य और कठिन परिश्रम जारी रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।