आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 07 अगस्त 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा। घर के सदस्यों और अपने दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। किसी जरूरी काम से आपको आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कला और साहित्य में आपकी आज रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों और सलाह को मान-सम्मान देंगे। कारोबार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से प्रगति होगी। आज आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभदायक रहेगा। सफलता मिलेगी। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। बच्चों के साथ आपका तालमेल आज अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आप जीवनसाथी के प्रति सहयोग की भावना रखेंगे जिससे आपका रिश्ता और गहरा होगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में आपका जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज दिन का दूसरा भाग अधिक लाभदायक रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना हैं। दूर की यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर लें नहीं तो भविष्य में इसकी वजह से नुकसान हो सकता है। आज पारिवारिक जीवन में भी आपके किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जोखिम वाले निवेश से आपको आज बचना चाहिए। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपके प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप आज सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे और आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपको आज बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। जो लोग संतान की शिक्षा और करियर को लेकर चिंतित है उनकी चिंता आज दूर होगी। आज आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज समाधान हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कारोबारी जातकों को आज बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको आज संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखे नहीं तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धैर्य रखें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। राजनीति से जुड़े जातकों को जन सहयोग और जनसमर्थन मिलेगा। परिवार से लाभ और सम्मान मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दूसरों की सलाह और बातों में आकर धन का निवेश करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपकी जान पहचान का दायरा बढ़ेगा। आपको आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभ का सृजन करेगे। नौकरी में आज आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका लगेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। आर्थिक लाभ और व्यापारिक यात्रा से फायदा मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आय में वृद्धि होगी और नए परिचय बनेंगे। परिश्रम का उचित फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी।