आज 23 दिसंबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। नौकरी पेशा जातकों को आज ऑफिस में नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके ज्यादातर कार्य आज पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। संतान के विवाह का मामला आज जोर पकड़ेगा और उस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर होगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन उत्तम रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं, जिसकी वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। घरेलू जीवन आनंदमय रहेगा और किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और मकान व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अच्छा मुनाफा भी होगा। नौकरी करने वालों का करियर मजबूत होगा और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे और माता पिता के साथ तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनस में किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। आज अटके धन की प्राप्ति होगी और धन संबंधित समस्याएं भी दूर होंगी। बिजनस में अगर आप कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो किसी के बहकावे में ना आएं। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरा हो जाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आज चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको किसी महिला सहकर्मी या महिला अधिकारी से लाभ हो सकता है। अगर आपने किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करने का सोचा है तो आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उन्हें आज अवसर मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है। कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही नए काम में सफलता मिलेगी। मकान खरीदना या किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहते हैं तो आज भगवान शिव की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी और रिश्ते में मजबूती आएगी।मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ न्यू ईयर पर बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उनके इच्छित क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका फायदा आपको कारोबार में जरूर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। आज किसी से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके ज्यादातर कार्य आज पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।