आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 16 जनवरी 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा।‌ नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यों में सफलता के योग है। लेकिन आपको अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा। आय-व्यय में बजट बनाकर चलना होगा। आप आज बेफिजूल के खर्चों में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं जिससे आपकी बचत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य आज के दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। दिन सफलता और मान-सम्मान से भरा हुआ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा होगी जिससे भविष्य में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है।‌ सेहत अच्छी रहेगी और दिनभर कुछ नया करने के विचार मन में आएगा। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में छात्रों को सफलता के योग हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। योजनाओं में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में आपको अचानक से धन लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं उनको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आय में जहां एक तरफ इजाफा होगा वहीं आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है‌। कार्यक्षेत्र में आपको किसी वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और उन्नति का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है‌। किसी को दिया उधार दिया धन वापस आ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। कुछ मामलों में आपको खुशी मिलेगी तो वहीं कुछ में चिंताओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको साथी की तरफ से भरपूर साथ आपको मिलेगा। मन की इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।‌ छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में पूरा ध्यान और फोकस करना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आज का दिन कुछ परेशानियों से बीतेगा। धैर्य रखें। आप को अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा।‌ नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर मन लगेगा और कोई अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपनी संतान से किए गए वादों को पूरा करना होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन अच्छा और लाभदायक रहेगा। दिन शानदार और बढ़िया रहने वाला होगा।‌ आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिन लोगों का कहीं धन फंसा था वह आज वापस मिल सकता है। जो लोग किसी तरह के बिजनेस से संबंधी डील करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके सुख-साधनों में वृद्धि का दिन है। जो लोग नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में ज्यादा व्यस्तता भरा रहेगा। नया काम करने के लिए आज का दिन कुछ नया काम करने लिए रहेगा। आपको आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतनी होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।‌मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन‌ लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ प्रगति के अवसर मिलेंगे। आज के दिन आपके पास कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जो लोग बिजनेस में हैं उनको अच्छी कमाई हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुखद और अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी संग बेहतर तालमेल बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम में आयोजन हो सकता है‌। इस दौरान आपके रहन-सहन में इजाफा होगा। आज के दिन आपको मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना हो सकता है। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ होगा। आज के दिन सरकारी क्षेत्र में काम में सफलता मिल सकती है। नया काम और कारोबार में अच्छी शुरूआत हो सकती है। संतान की तरफ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। नया वाहन खरीदने के लिए आपको कुछ मौके मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दिन अनुकूल रहेगा। धन संबंधी मामलों में आपको कुछ नया हासिल हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपके अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी‌। करियर में आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। पिता का भरपूर साथ आपको मिलेगा‌। नौकरी में कामयाबी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि होगी। करियर में आपको उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी में हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं आज कुछ अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।