आज 17 दिसंबर 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सफलता से भरा होगा। धन लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर होगी। दोस्तों व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। आप धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल का समय परिवार के साथ बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा। खुशखबरी मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग हैं। संतान पक्ष की ओर से आज के दिन आपको कोई हर्ष दायक समाचार सुनने को मिल सकता है। यात्रा की संभावना बन रही है। धन लाभ होगा। नये सदस्य का आगमन होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज के दिन लिया गया कोई निर्णय आगे चलकर आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होती दिख रही है। आपके जन संपर्क में वृद्धि होगी। इससे आपको प्रसन्नता होगी। धन लाभ होगा।नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। भाग्य हर काम में साथ देगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त होती दिख रही है। कोई नया परिचय दोस्ती में परिवर्तित हो सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधिक मेहनत के बाद भी आपको पूरा फल प्राप्त नहीं होगा। आपकी आय कम रहेगी और खर्चें अधिक होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में भी अशांति रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। हालांकि, कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर के मामले में लाभ होगा मन प्रसन्न रहेगा। राज्य कार्यों में सफलता मिलेगा और घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। इसके साथ ही पत्नी से धन का लाभ मिलने की भी संभावना दिख रही है। रात्रि में मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर के मामले में दिन शुभ है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इससे भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान हो सकता है। सायंकाल के समय आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है। ध्यान रखें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में आज लाभ मिलेगा। व्यापार में तरक्की के योग हैं। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग बन रहा है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारी रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।