आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 18 दिसंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। कई बातों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।‌ विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन‌ लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा।आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं, जिससे आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य का शुभारंभ लाभकारी रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस हो सकता है। लेन-देन से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार मध्यम चलेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर के मामले में लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। तरक्की मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों व दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर के मामले में दिन शुभ है। व्यापार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। नई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में तरक्की मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान-पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।