आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 05 मार्च 2026 है। आज गुरुवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी अच्छी डील या नए ग्राहक मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। आपने पहले जो योजनाएं बनाई थीं, उनका आज लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नए काम की शुरुआत करने वालों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। वाहन, घर या किसी जरूरत पर खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कुछ नई तरह की योजनाओं पर आपको काम करने का असर मिल सकता है। दिन अनुकूल रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और नई जिम्मेदारियां भी सफलतापूर्वक निभाएंगे। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे‌। लेन-देन में सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें। मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और योग-ध्यान पर ध्यान दें। परिवार के किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन सुख और शांति लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग हैं। शिक्षा और शिक्षण से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में साथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें तो परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़ों का आदर करना आपके लिए शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी बुद्धिमत्ता और मेहनत से हर काम सफल होगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी में वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज का दिन थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। अधूरे काम पूरे करने में मेहनत करनी पड़ेगी और कुछ खर्च भी हो सकता है। हालांकि, एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ भी होगा। नौकरी में वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शाम को मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कई नए अवसर सामने आएंगे। दिन के उत्तरार्ध में धन लाभ होगा। खर्चे आज बढ़ सकते हैं। किसी मित्र या रिश्तेदार को धन उधार देने की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आगे चलकर पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। आज धैर्य और संयम से काम लेना होगा। जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा। अतिरिक्त आय के योग बन सकते हैं, लेकिन लेन-देन में सावधानी जरूरी है‌। घर के कामों में सहयोग देंगे‌। सेहत में सुधार होगा। आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। जमीन या मकान से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। विदेशी स्रोतों से लाभ संभव है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा‌। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन लाभकारी रहेगा। अधिक आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। मनचाहा काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। निवेश से लाभ मिलेगा।