आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 07 मार्च 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज को लेकर छोटा प्रवास हो सकता है। नये कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्यों में सफल रहेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें और पैसों का लेन-देन न करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ आनंदपूर्व दिन व्यतीत होगा। परिजनों-‌‌ दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी, लेकिन पारिवारिक समस्याएं आएंगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नये सदस्य का आगमन होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कारोबार विस्तार की योजनाएं बना रहे हैं, तो नये कार्यों की शुरुआत से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। दोस्तों के साथ किसी यात्रा का आयोजन भी हो सकता है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। व्यापार-धंधे में लाभ और नौकरी में आय में वृद्धि के योग रहेंगे, लेकिन नए कार्यों में शीघ्रता से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे की भी संभावना रहेगी। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख की भावना अनुभव करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है।धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन लाभकारी रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसों के लेन-देने में सावधानी बरतें। परिजनों और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यभार की अधिकता से परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और भागदौड़ भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। जमीन-जायदाद और कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें और लेन-देन से बचें। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।