आज 05 अप्रैल 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। दिन काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। एक साथ कई कार्य सामने आ सकते हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। कार्यस्थल पर अचानक बदलाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए पहले से योजना बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। आज कार्यों में स्थिरता का अनुभव होगा। लंबे समय से रुके हुए कामों में धीरे-धीरे प्रगति दिखाई देगी। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी और खर्च भी नियंत्रण में रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मित्र से संवाद हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज एकाग्रता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम के दौरान ध्यान भटकने की संभावना है, इसलिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन पर्याप्त विश्राम लेना आवश्यक है।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन आज थोड़ा उलझन में रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक विचार करना मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन ध्यान बार-बार भटक सकता है। परिवार में किसी विषय को लेकर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। मानसिक शांति बनाए रखना स्वास्थ्य के लिए जरूरी रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आज कार्यों में विलंब या रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे न होने से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। कार्यस्थल पर दूसरों की बातों को सही तरीके से समझने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करना उचित रहेगा। परिवार में वातावरण सामान्य रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। संबंधों में स्पष्टता बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज अपने कार्यों में संतुलन बनाए रखना होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिससे दबाव बढ़ सकता है। यदि किसी के साथ मिलकर कार्य करना पड़े, तो संवाद स्पष्ट रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रिश्तों में समझदारी और धैर्य का परिचय देना होगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी विषय पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता पड़ सकती है। परिवार का वातावरण संतुलित रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन काफी व्यस्त रह सकता है। कार्य अधिक होंगे और समय कम प्रतीत होगा, ऐसे में प्राथमिकताएं तय करना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज हर विषय को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। जल्द प्रतिक्रिया देने से बचेंगे, जो उनके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक सोचने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। विवाह के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज घर और कार्य दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। किसी एक पक्ष पर अधिक ध्यान देने से दूसरा प्रभावित हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने कार्यों को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मन आज आत्मचिंतन की ओर अधिक रहेगा। बोलने से अधिक सोचने की प्रवृत्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचना बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय टालना उचित रहेगा। संबंधों में समय और ध्यान देना आवश्यक होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।