आज 18 अक्टूबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। राजनीतिक सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। काम की अधिकता के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत और धैर्य से सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। सावधानी बरतें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। आज आर्थिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन और ऐश्वर्य की वृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में सतर्कता से सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। इस दौरान नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान में संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस समय विवेक और धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। वाहन चलाते समय अधिक सावधानी रखें। दिन आज सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। नये वाहन खरीदने के लिए उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दिशा में किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे और लाभ प्राप्त होगा। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। परिवार से लाभ मिलने की संभावना है। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में सफलता हासिल करेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। परिवार से लाभ मिलेगा। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय ले। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। पुराने रोग और ऋण से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खान-पान में संयम बनाए रखें। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक दिशा में किए हुए आपके प्रयास सफल रहेंगे। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। कोई सुखद समाचार मिलेगा। रोजगार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उपहार और सम्मान प्राप्त होंगे। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार और सम्मान प्राप्त होंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।