आज 20 अक्टूबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस में नए अवसरों के संकेत दिख रहे हैं। आज के दिन सोच-समझकर निवेश करें। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत आज रंग लाएगी और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। घरेलू जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन करियर में प्रगति लेकर आएगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। आज कोई डील फाइनल हो सकती है। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है। करीबी मेहमान के आगमन से घर में रौनक बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन करियर में तरक्की और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोग किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता पा सकते हैं। धन के नए स्रोत खुलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में बेहतर अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। बिजनेस को बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। दिन उपलब्धि से भरा रहेगा। राजनीति, प्रशासन या प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े मामलों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। व्यापार में रुका हुआ काम अचानक गति पकड़ सकता है। परिवार में संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम के अनुसार आपको फल की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। आज के दिन व्यवसाय में लाभ की संभावना दिख रही है। रचनात्मक कार्यों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कलाकारों और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। लाभ या शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन करियर के लिए शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा, रिसर्च या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत से सफलता पाएंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना दिख रही है। इस दौरान व्यापारियों को भी लाभ होगा और नए सहयोगी बनेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है और इनकम के नए स्रोत बनेंगे। साझेदारी में काम करने वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दिन व्यवसाय में प्रगति और लाभ लेकर आया है। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। मेहनत का उचित फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। घरेलू आवश्यकताओं पर खर्च करना पड़ सकता है। वाहन, गृह-सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीदने की संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। करियर में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।