आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 21 अक्टूबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। करियर और व्यवसाय में तरक्की के संकेत दिख रहे हैं। राज्य या उच्च प्रशासनिक पदों से जुड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। भाग्य और लाभ के घर में लक्ष्मी योग बना रहा है, जिससे आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन करियर में प्रगति लेकर आएगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। आपका मन नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा मानसिक शांति देगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगी। कानूनी मामलों में चल रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। रचनात्मकता का दिन है। कला, लेखन, संगीत, डिजाइनिंग, मीडिया या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग आज शानदार प्रदर्शन करेंगे। लंबे समय से रुका कोई काम आज पूरा कर सकते हैं। अपने मन के अनुसार काम करने का अवसर मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी और सफलता के द्वार खुलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज करियर में तरक्की के संकेत हैं। मेहनत और समर्पण का फल तुरंत मिलने की स्थिति बन सकती है। भविष्य में लाभदायक परिणाम मिलने के योग हैं। व्यवसाय में भी प्रगति के योग हैं। रात्रि में शादी या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अध्ययन और धर्म से जुड़े विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य बनाए रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। रुके हुए कार्यों में प्रगति दिखाई देगी। मन प्रसन्न रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन करियर और व्यवसाय में लाभ लेकर आएगा। नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। निवेश के लिए जल्दबाजी न करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिन भर आपको लाभ और कमाई के अवसर मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है। व्यापार में नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लाभ की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पद में परिवर्तन या नए जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखें, सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। साझेदारी या पार्टनरशिप के कामों में लाभ मिलेगा। व्यापार में स्थिरता आएगी। कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व पूरे करने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खानपान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। व्यापार में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा और लाभ मिलने के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति के नए अवसर बनेंगे। व्यापार में सोचा-समझा जोखिम उठाना लाभदायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने से शुभ फल प्राप्त होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।