आज 04 अक्टूबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। साझेदारी के काम में आज आप सफलता पाएंगे। कुछ नए संपर्क भी आपके बनेंगे जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ रहने वाला है। आपको आज परिश्रम अधिक करना होगा। आप जिन क्षेत्रों में काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। राजकीय क्षेत्र में किए गए आपके प्रयास आज सफल होंगे। आपको आज सामाजिक कार्यो में शामिल होने से मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभदायक रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा जिससे आपकी परिचय का दायरा बढेगा। आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य जातकों से विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सुखद रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आपको आज कुछ नए लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। व्यापार में लाभ और सम्मान मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको आज कारोबार में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करना होगा। कोई अटका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार में भाग्य और परिश्रम से लाभ मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे और कोई बड़ी डील भी मिल सकती है। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और दान पुण्य के काम में धन खर्च कर सकते है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपके कारोबार में लेन-देन की समस्या चल रही है तो उसका समाधान हो सकता है। धन लाभ होगा। साथ ही आज आपका मन धर्म कर्म की ओर भी लगेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नई योजनाएं सफल होंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कोई सरकारी क्षेत्र का काम आपका अटका है तो आज वह पूरा हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कमाई के नए स्रोत भी मिलेगे। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दिन लाभकारी रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में लाभ मिलने की खुशी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ मिलेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज किसी अचानक से बनने वाली स्थिति की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको आज जोखिम वाले काम और निवेश से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपको आज नौकरी कारोबार में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव का प्रयास भी सफल हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नई योजनाएं सफल होंगी। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप धार्मिक यात्रा और पुण्य कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं। लंबे समय से वैवाहिक जीवन में यदि कोई बाधा चल रही थी तो वह आज समाप्त हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।