आज 24 अक्टूबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक आर्थिक लाभ की संभावना भी बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। परोपकार के कार्यों में आगे बढ़ेंगे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी रुचि बढ़ेगी। किसी शुभ कार्य में खर्च होने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। राजकीय सम्मान का योग बन रहा है। इससे आपको सामाजिक और सरकारी स्तर पर लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आपको प्रशंसा मिलेगी। शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। शुभ संयोग आपको कठिन परिस्थितियों में लाभ दिला सकता है। आज अपनी बुद्धिमत्ता और कुशलता से चुनौतियों से पार पा लेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज करियर में तरक्की के संकेत हैं। सफलता का योग बन रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद या सम्मान मिलने की संभावना है। किसी प्रभावशाली या सत्ता से जुड़े व्यक्ति की कृपा से बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी राजनीतिक या सामाजिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज के दिन उनको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। करियर और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चली आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। आपके कार्यों में तेजी आएगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी। किसी महत्वपूर्ण योजना की सफलता से उत्साह बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों के लिए समय अनुकूल है। साहित्य, कला, संगीत और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है और पुराने अटके कार्य भी पूर्ण होंगे। दोपहर बाद शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। आपकी हिम्मत और दूरदर्शिता सफलता दिलाएगी। अनुकूल दृष्टि कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगी। किसी नई योजना को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। हालांकि जल्दबाजी या भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। यात्रा के योग बन रहा है मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। दिन की शुरुआत थोड़ी परेशानी के साथ होती दिख रही है। धैर्य और प्रयास से परिस्थितियां संभालने की कोशिश करें। आप अपनी कार्यकुशलता से परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है। आप जिस मेहनत से अपनी रणनीति को लागू कर रहे थे, उसके सकारात्मक परिणाम मिलते दिखेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान अटके हुए पैसे की प्राप्ति संभव है। कामकाज में नए अवसर भी आपको मिलेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। आप नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। किसी बड़े लाभ की संभावना बनती हुई दिख रही है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में तेजी देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। मकान, वाहन या संपत्ति संबंधी किसी कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यवसाय के विस्तार और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का उत्तम समय है। बाहर से सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान के विवाह या करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत दिख रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।