आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 27 अक्टूबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलने से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। व्यापार में नए बदलाव के संकेत दिख रहे हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। ध्यान कार्यों के प्रति केंद्रित रहेगा। पुरानी अटकी हुई योजनाओं को आज गति मिलती हुई दिख रही है। नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। व्यवसाय करने वालों के लिए नए निवेश के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज करियर में तरक्की के संकेत हैं। आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप कई कार्यों में एक साथ व्यस्त रहेंगे और अपनी कुशल रणनीति के चलते बाधाओं को दूर करने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन करियर में नई पहचान बनाने का अवसर लेकर आएगा।  करियर में लाभ और कार्ययश के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए लाभदायक संबंध बनेंगे। शाम के बाद मन धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान के योग बन रहे है। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी। प्रभावशाली लोगों की सहायता भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। व्यवसाय में नई डील से लाभ हो सकता है। धन लाभ होगा। कोई खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज के दिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सरकारी मामलों में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और किसी पुराने संपर्क से लाभ संभव है। परिवार की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रहना होगा। पेट से जुड़ी तकलीफ भी आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में नया निवेश फिलहाल टालना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में आज निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को उधार लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। किसी पुराने विवाद या कानूनी मामले में जीत मिलेगी। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। इस दौरान प्रमोशन या मान-सम्मान मिलने की संभावना बढ़ती हुई दिख रही है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायक प्रस्ताव मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन करियर के विस्तार के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में भागीदारी वाले काम से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए समय अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा और संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।