आज 31 अक्टूबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सौभाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में भी लाभ की शुरुआत होती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी को सराहना मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। हालांकि आपको इस दौरान आलस्य का त्याग करना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में। वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। इस समय धैर्य से काम लेना ही आपके लिए सबसे बड़ी शक्ति होगी। जीवन के कठिन अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ने का अवसर है। व्यावसायिक क्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का सहयोग मिलने से कार्य तेजी से पूरे होंगे।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। खुद को ऊर्जावान और युवा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आप युवाओं को प्रेरित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री या परिवार का कोई युवा सदस्य करियर में अहम निर्णय ले सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दूसरों से अधिक अपेक्षाएं न रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में आपकी तेजी और समझदारी से सफलता मिलेगी। कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, जिनका लाभ उठाने के लिए तत्पर रहें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। आस-पास के माहौल में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान नए अवसर सामने आएंगे और आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी प्राप्त होगा। काम के प्रति समर्पण आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। दिन करियर के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से खुशी का समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यह समय पुराने अध्याय के खत्म होने और नए अध्याय के आरंभ होने का समय है। लंबे समय से चल रही कोई परियोजना आज के दिन पूरी होने से आपको राहत मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहना मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। ऊर्जावान रहेंगे और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। असंभव लगने वाले कार्यों को भी आप अपने प्रयासों से संभव बना देंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में साहस और दृढ़ता से काम करें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दिन आपके जीवन में नई प्रसन्नता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थिति धीरे-धीरे अनुकूल बनेगी। किसी यात्रा या मीटिंग में लाभ के योग हैं। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। आत्मचिंतन और ध्यान से नई दिशा मिलेगी। इस दौरान अत्यधिक भावुकता से बचें। खान-पान और काम दोनों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा से काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में कोई यादगार अनुभव दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। अध्यात्म और ध्यान की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आज के दिन आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में आज के दिन स्थिरता रहेगी। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।