आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 08 नवंबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का साथ मिलेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी आज के दिन सम्पन्न होगा। राजनीतिक क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलेगी। समाज के प्रति दायित्व भी आज के दिन पूरे होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन परिवार के लोगों के साथ बीतेगा। दोपहर तक आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज के दिन कुलदेवी की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहने वाला है। अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। युवाओं को नये काम की शुरुआत में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दिन लाभदायक सिद्ध होने वाला है। व्यापार में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। वृद्धजनों की सेवा में मन लगेगा। इस दौरान पुण्य कार्यों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष रहेगा। विरोधियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। इस दौरान आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक्पटुता आपको समाज में विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा आपके लिए सुखद व लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष आज के दिन मजबूत नजर आ रहा है। इस दौरान आपके धन और कीर्ति में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। धन फंसने की संभावना नजर आ रही है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ प्राप्त होता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही व्यवसाय परिवर्तन की योजना भी बनती हुई दिख रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और पारिवारिक दायित्व भी पूरे होंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा का के योग बन रहे हैं। वाहन प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़ी किसी भी डील को फाइनल करने से पहले हर पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। लंबी यात्रा के भी योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में लाभ से आपको काफी खुशी मिलेगी। शाम का समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन‌ लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।