आज 07 अक्टूबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन लाभदायक रहेगा। दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक होगा। दिन की शुरुआत में आपको अपने करियर या बिजनेस के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके करियर और बिजनेस में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ सकारात्मक बदलाव भी हो सकता है। आपको कोई अच्छी डील मिल जाएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ रहने वाला है। आपको अपने काम में सफल होने के लिए बहुत अधिक मेहनत और प्रयास की आवश्यकता होगी। आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने करीबी दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा,लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी करने वालों के लिए भी यह सप्ताह शुभ और लाभकारी साबित होगा। संतान की ओर से खुशी पाएंगे। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सेहत के मामले में नरम गरम रहेगा। दिन की शुरुआत में, चाहे घर हो या कार्यस्थल, आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करनी चाहिए अन्यथा विवाद में उलझ सकते हैं। दिन की शुरुआत में आप विलासिता की वस्तुओं पर अपनी जेब से अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सुखद रहने वाला है। आपको अपने काम में सजग और सतर्क रहना होगा। काम का दबाव भी आपके ऊपर बना रहेगा। आपको किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवधि में आपको मौज मस्ती का भी मौका मिलेगा। जल्दबाजी या भावुकता में कोई ऐसा कदम न उठाएं जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धन लाभ होगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप विदेश में नौकरी करते हैं या विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो सप्ताह की शुरुआत में इस संदर्भ में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दिन की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी बड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर अपना काम समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास की आवश्यकता होगी। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी लेकिन परिश्रम भी अधिक करना होगा। आपको अचानक किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर और बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ साबित होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। दिन की शुरुआत में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से कोई लग्जरी वस्तु या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है। आपको भूमि, भवन या पैतृक संपत्ति मिलेगी। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपको करियर और बिजनेस से जुड़ी बड़ी सफलता मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं को लाभ का मौका मिलेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में सफल रहेंगे। आपको किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समाज में प्रभावशाली लोगों के साथ आपका संपर्क बना रहेगा, सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको किसी काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको अपने करीबी दोस्तों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह व्यापार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगर आप किसी प्रोजेक्ट या कारोबार के विस्तार आदि के लिए पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें और बहुत सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भाग्य का साथ मिलेगा, मेहनत का पूर्ण प्रतिफल मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखें। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। करियर-व्यवसाय आदि के लिए की गई यात्रा बहुत शुभ साबित होगी। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए यह समय शुभ और लाभदायक साबित होगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।