आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 16 नवंबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य का आज के दिन साथ मिलेगा। दिन का ज्यादातर समय परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। व्यापार में कामयाब रहेंगे। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक भाग्य का साथ मिलेगा और इस दौरान कोई शुभ समाचार भी मिलता हुआ दिख रहा है। हालांकि आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के समय किसी अतिथि के घर आने से आपको प्रसन्नता होगी। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान दौड़भाग का स्थिति बनी रहेगी।
तेज चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी। पत्नी की ओर से भी आपको सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज उत्तम स्थिति आपके लिए शुभ साबित होगी। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति के योग हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, इस दौरान शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय सोच समझकर ले। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व भी आज के दिन पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में दूसरों से आगे निकल जाएगें। आज के दिन रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिवार में किसी मंगल कार्य के होने से खुशी मिलेगी। आज के दिन रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। कुछ विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपने क्रोध पर काबू रखें। राजकीय कार्यों में मदद मिलेगी। अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष उपलब्धि मिलेगी। इस दौरान आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक लाभ होगा। आपका संवाद करने का तरीका आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। आज के दिन जीवन साथी का पर्याप्त मात्रा में सहयोग मिलेगा। यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभ दिलाएंगे। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इससे धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज के दिन रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से मुलाकात होगी। नये सदस्य का आगमन होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिलेगा। बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। रुपये, पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज के दिन धन फंसने की संभावना दिख रही है। दिन में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांकि इसमें आपकी ही विजय होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बन सकती है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी और पारिवारिक उत्तरदायित्व भी पूरे होंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी संपत्ति के लेन देन के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। व्यापार में लाभ मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आज पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से आपको काफी खुशी होगी। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लाभ मिलेगा।