आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 20 नवंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आज परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका कारोबार अच्छा चलेगा और पार्ट टाइम कार्य करने का भी समय मिलेगा। आज आपके लिए महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। धीरे-धीरे आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज के दिन शुभ कार्यों में शामिल होने का असर मिलेगा। आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है।सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी अप्रत्याशित उन्नति होगी। आगे चलकर प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार को लेकर अपनी जिम्मेदारियों की पूर्ति करते नजर आएंगे। घर में किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। पारिवारिक जीवन में रिश्तों में निकटता बढ़ेगी और परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आपको कारोबार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता बनी रहेगी। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम का त्याग करना पड़ेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। कार्य लाभदायक होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से तरक्की की ओर आगे बढ़ेंगे। ऐसे में मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। नई योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा।व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेने से आपका सम्मान बढ़ेगा। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार में खुशियां आएंगी। उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जाने या मंगल कार्यों में शामिल होने का संयोग बन रहा है। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। किसी को आज पैसा उधार न दें। ऐसे में पैसा वापिस मिलने की संभावना बेहद कम रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।