आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 25 नवंबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आपकी धार्मिक कामों में भी काफी रुचि रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी। समाज में आपके अच्छे कामों की सराहना होगी  और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई व्यवसाय करने की ना सोंचे। यदि आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया दिया था, तो वह पैसा मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। राजनीति से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ जाएगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की आवश्यकता है। दोस्तों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होंगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी इन्कम के बढ़ने से काफी खुश होंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। बेवजह के भागदौड़ अधिक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर बनेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई समस्या चली आ रही है, तो वह भी दूर होगी। आपके मन में किसी काम को लेकर कोई उलझन है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कोई जोखिम लेने से बचना होगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। अपने बॉस से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। आपको अपने किसी दोस्त से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे, तभी उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज ऊर्जा और उत्साह पूरे दिन बना रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नई योजनाएं सफल होंगी। वैवाहिक जीवन भी आनंदमय रहेगा और आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलने से काफी खुश होंगे। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपकी किसी नये काम के प्रति रुचि जागृत होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।