आज 02 दिसंबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके अच्छे कार्यों से आपका और आपके परिवार का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी सफलता से आपको यश और हर्ष होगा। आज माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे तो कोई विशेष सफलता मिल सकती है। सांसारिक सुख का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा और हानि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। अपनी शान शौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। आपकी दयालुता का लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा। स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। ध्यान रखें। व्यापार में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। शाम से लेकर राक तक छोटे-मोटे कष्ट व मान हानि की संभावना बनी रहेगी। एनीमिया और वायु विकार से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। शाम से लेकर रात तक आपकी रुचि तप-यज्ञ एवं ईश्वरीय ज्ञान की ओर बढ़ेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए-नए खोज करने में लगेगी। इस दौरान रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा।
आज आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा। यदि आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो वह अवश्य प्राप्त हो जाएगा। आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। शाम के समय और रात में शुभ व्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन अत्यंत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सरकारी क्षेत्र के काम में भी आज आपको सफलता मिल जाएगी। यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी। अच्छे कार्यों से आपका और आपके परिवार का गौरव बढ़ेगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।