आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 07 दिसंबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज परिश्रम से लाभ मिलेगा इसलिए आपको आज आलस और काम टालने की प्रवृत्ति से बचना होगा। कोई काम आपका किसी न किस वजह से टल सकता है जिसकी वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलने की संभावना है। सुख साधनों के लिहाज से दिन आपके पक्ष में रहेगा। खर्च में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आज आप सकारात्मक महसूस करेंगे। कोई अटका काम आपका पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया टारगेट मिल सकता है। धन का लाभ मिलेगा लेकिन कुछ पेंडिंग बिल को भी निपटाना होगा जिससे आय व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलना होगा। साझेदारों से कारोबार में आपको लाभ और सहयोग मिल पाएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। शिक्षा के मामले में भाग्य विशेष रूप से साथ देगा। अपने काम को लेकर सजग और सतर्क रहेंगे जिसका असर परिणाम पर भी दिखेगा। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग से भी आपको सहयोग मिलेगा लेकिन उनकी कुछ शिकायत भी रह सकती है। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। उपहार और सुख साधन पाएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का संयोग भी बन सकता है। आपके लिए भाग्य आर्थिक लाभ का संयोग बना रहा है। आपको अप्रत्याशित लाभ भी मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेग। बिजनेस करने वाला जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ का अवसर लेकर आया है। लंबी यात्रा का संयोग बन सकता है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता पाएंग। विदेश से जिन लोगों के काम का संबंध है उनको फायदा मिल सकता है। नौकरी में आपको अधिकरीवर्ग का सपोर्ट प्राप्त होगा। आपको महत्वपूर्ण सफलता मिलने की खुशी होगी। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप कुछ नया और रोमांचक काम भी कर सकते है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला है तो उसे सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा जिसका लाभ उन्हें भविष्य में प्राप्त होगा। अपनी कार्यकुशलता के लिए सम्मान भी मिल सकता है। आपको किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना होगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आपको अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों की वजह से पारिवारिक मामलों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं या नौकरी में बदलाव करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन उम्मीद की रोशनी लेकर आया है। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। परिवार से आपको आपको पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई लाभदायक अवसर पाएंगे। आपको इस दौरान कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई काम है तो इसमे आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में इस समय कमाई के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा।
आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। आपको करियर में ग्रोथ का मौका मिलेगा। कोई चाहत जो काफी समय से अधूरी है वह पूरी हो सकती है। किसी को दिया उधार या ऋण आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी शुभ मांगलिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग भावुक करेगा और रिश्ते में प्रेम की वृद्धि करेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। कुछ अनचाहे खर्च का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। आपको सफलता पाने किए अधिक संघर्ष करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। सामाजिक संपर्क का आपको फायदा मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी रुचि धार्मिक विषयों में रहेगी। आपको सामाजिक कार्यों में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।