आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 27 जनवरी 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। पूरे दिन जोश, उत्साह और उमंग के साथ कार्य में दिलचस्पी रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है‌। आर्थिक मामलों में आपको दिन बहुत ही फायदेमंद साबित होगा‌। धन के मामलों में आपको एक साथ कई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में आज खुशी के पल रहेंगे‌। शाम के समय धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन अनुकूल और शांति से भरा हुआ होगा। आपके मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी में जो लोग बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जो आपकी मदद मिल सकती है। शाम के समय मनपसंद भोजन का आनंद लेने में आपको कामयाबी मिलेगी। जो लोग किसी तरह के बिजनेस में हैं उनको कारोबार में सुनहरा अवसर मिल सकता है‌। आज के दिन आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आज किसी पुराने मामलों में आपको सफलता मिल सकती है जिससे पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज के दिन आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों का भरपूर लाभ मिलेगा‌। आर्थिक मामलों में आपको कुछ पुराने लेन-देन को हल करने में कामयाब होंगे। सामाजिक मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज का दिन बहुत ही शुभ, अनुकूल और लाभ से भरा हुआ होगा। आज के दिन आपको आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। जिन लोगों का कहीं कोई धन फंसा हुआ था वह आज वापस मिल सकता है। आपकी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा‌। आज कमाई के मामलों में आपके बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। आपको आज कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ होगा। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलने से आज आपके कुछ मुश्किल काम बहुत ही आसानी के साथ पूरे हो सकते है। कुछ अधूरे काम आपको पूरे करने का अवसर मिल सकता है। जो लोग जमीन के व्यापार में हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। पैतृक और धन संबंधी मामलों में आपको लाभ मिलेगा‌। घर में परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा‌। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभकारी और सुखद रहेगा। दिनभर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यो में आपके मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग नए तरह के काम करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है‌। नौकरी के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा‌। आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विदेशों से कुछ नए तरह के अवसरों को मिल सकता है‌। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिल सकती है‌। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।‌ मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। दिन शुभ, सफलता और आनंद से भरपूर रहेगा‌। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्ति होगा‌। सुख-साधनों पर आज अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी‌। जो लोग किसी तरह के व्यापार में उनको आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सेहत के मामले में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपको आज कुछ फैसलों को करने में काफी सोच-विचार करने की जरूरत होगी। आपको आज यात्रा के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम को करने में आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।‌मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज के दिन आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में आज के दिन आपके लिए सकारात्मक माहौल रहेगा। अच्छा मान-सम्मान और लाभ आपको मिलेगा‌। आज के दिन आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपके मान-सम्मान और लाभ में वृद्धि होगी। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आज प्रगति के योग बन रहे हैं। जो लोग बिजनेस में है उनको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा‌। परिवार संग कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आज धार्मिक योजनाओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। तकनीकी का लाभ आज आपको बहुत ही अच्छा मिलेगा। आज के दिन आपके खर्चों में इजाफा होगा‌। आज के दिन आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपकी कुछ योजनाएं आगे लिए टल सकती है। विवाह के योग बन रहे हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज कुछ नया काम करने की इच्छा रहेगी जिसमें आपको कामयाबी मिलती है। आज के दिन आपको अपने संपर्कों का लाभ मिलेगा। आपकी कोई पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोत से धन की प्राप्ति होती है। आय में अच्छी ग्रोथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।