आज 31 जनवरी 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अच्छा बीतेगा। लाभ और खुशी के भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपके प्रयासों से आपको अच्छी सफलता प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में जीवसाथी संग सहयोग की प्राप्ति होगी। आपकी कार्ययोजना सफल होंगी जिससे आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्त होगी। आज के दिन आपको अच्छा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। परिवार संग बेहतरीन समय व्यातीत करने का अवसर मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। अधूरे कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक कामों में आज के दिन आपकी रूचि रहेगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले आज के दिन कुछ ज्यादा उलझ भी सकते हैं ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य और संयम के साथ काम करना होगा। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर शाम तक सुनने को मिल सकती है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन अच्छा बीतेगा। आज के दिन आपको अपनी बुद्धि, विवेक और चतुराई के सहारे कठिन काम को भी बहुत ही आसानी के साथ हल करने में कामयाबी मिलेगी। आज के दिन घर-परिवार में किसी किसी मुद्दे को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। जो लोग नया काम शुरु करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन खर्चों से भरा हुआ होगा जिससे दिनभर मन में तरह-तरह की दुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अनचाहे काम आपको आज के दिन करने पड़ सकते हैं। किसी दूसरे के काम को लेकर आप ज्यादा सोचने के लिे मजबूर होंगे। जो लोग सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको बहुत ही संभलकर आगे चलना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन अच्छी और शुभफलदायी साबित रहेगा। अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. जिससे अटका और फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपको कानूनी मामलों में बहुत ही सतर्क और सजग रहना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ-साथ ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभ से भरा हुआ होगा। दिन सफलता से भरा हुआ होगा। आज के दिन आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। करियर-कारोबार में कोई बड़ा और अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। जो लोग नौकरी या काम-धंधे में किसी तरह का कोई बदलाव लाना चाह रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है। आज आपका कोई साहस से भरा फैसला मुसिबतों से बाहर निकाल सकता है। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा. धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी लेकिन इसी के साथ आपके खर्चों में इजाफा देखने को मिलेगा। शाम के समय धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज का दिन सुखद और लाभ से भरपूर रहेगा। दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपके थोड़े से प्रयास में ही अच्छी सफलता मिल सकती है कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको अधिकारियों का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। इसके अलावा जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में पिछले कई दिनों से सोच रहे हैं उनको नए तरह के अवसर मिल सकती है। आपको आज अपनी वाणी और कार्यकुशता के चलते अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। जो लोग किसी तरह का बिजनेस आदि करते हैं उनको कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपके प्रभाव और मान-सम्मान में इजाफा होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको लाभ के कुछ अवसर जरूर मिलेंगे लेकिन आपको इसी के साथ आपके कुछ अप्रत्याशित और अनचाहे खर्चो में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत के मामले में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। आज के दिन आपके रुके हुए कामों में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में मुनाफा और आर्थिक लाभ के संयोग बनेगा। आपका पारिवारिक जीवन बहुत ही अनुकूल और सुखद रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जल्दबाजी में काम करने से आपको बचना होगा और कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य कर लेना होगा। आपको आज के दिन अपने गुस्से को काबू में करना होगा। राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आपको कुछ नया और अच्छा प्राप्त हो सकता है। आपको अपने वाणी पर संयम रखना होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने का अवसर मिलेगा। आपके प्रभाव और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग किसी तरह की प्रॉपर्टी में निवेश के इच्छुक है उनको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी और अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन अच्छा और लाभकारी रहेगा। अचानक धन प्राप्ति को योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। वाहन और सुख-साधनों पर भरपूर लाभ आपको मिलेगा। घर परिवार से संबंधी किसी भी मामले में आज का दिन आपका बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्य में अपनी भूमिका निभाएंगे और पारिवारिक कार्यो में सभी का साथ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।