आज 03 फरवरी 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आपको अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। कामकाज के लिहाज से दिन व्यस्ता से भरा हुआ होगा। कुछ नई चीजों की प्लानिंग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपको कुछ बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से आपको बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों का लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी साथ ही नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धैर्य और संयम के साथ रहना होगा। पूरे दिन सकारात्मक बदलाव के साथ आपको काम करना होगा। आप अपनी जरूरत की चीजों का विशेष रूप से ध्यान देंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा। बिजनेस में नई परिस्थितियों का सामना करना होगा। नई तरह की साझेदारी बनाने का समय है। प्रेम संबंधों में आज के दिन आपको अपने साथी की तरफ से भरपूर साथ मिलेगा। आप सुख-सुविधाओं पर जरूरी ध्यान देंगे। सेहत के मामलें आपको विशेष ध्यान देना होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन आज कई तरह की पुरानी परेशानियों से छुटकारा पाने का है। आपको अधूरे काम आज जल्दी पूरे होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेगा। आज के दिन आपको किसी तरह के व्यावसायिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साझेदारी में चल रहे पुराने मतभेद दूर होंगे और नई साझेदारी के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। आपको सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। मनचाहा परिणाम मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपको कोई भी काम करने से पहले सभी तरह के पहलुओं पर अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करना होगा। आज के दिन आपको आलस्य करने से बचना होगा। आपको काम करने पर ज्यादा फोकस करना होगा। नहीं तो कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन किसी तरह के लेन देन से बचकर रहना होगा। जो लोग नया कारोबार करने वाले हैं उनको बेहतर अवसर मिल सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे नया काम शुरू करने के लिए बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको अपने मित्रों और सगे संबंधियों का बेहतर लाभ मिलेगा। लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं करना होगा। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आपको अपने लंबित कामों को जल्दी से निपटारा होगा। आपकी मेहनत करने की सराहना होगी। सुख-सुविधाओं का भरपूर साथ मिलेगा और अधूरी इच्छाएं आज के दिन पूरी होगी। जो लोग व्यापार में हैं उनकी किसी योजना का फायदा मिलेगा। लेकिन आपको बेफिजूल के खर्चों और योजनाओं पर काम करना कम करना होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन खुशनुमा रहेगा। आपको आज एक साथ कई तरह के मौके मिलेंगे जिसमें आपको बेहतर करने का प्रयास करना होगा। नई तरह की योजनाओं पर काम शुरू करने का दिन है। आज के दिन दिन किसी मित्र से कहासुनी हो सकती है। कारोबार में सफलता मिलेगी। जो लोग नई नौकरी पर हैं उनको किसी तरह की बाधाओं का सामना करना होगा। सेहत के मामले में नियमित योग और व्यायाम करना होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में मिलजुला रहेगा। आपके लिए आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे। घर-परिवार में अनुशासन आपको बनाए रखना होगा नहीं तो परिवार में बिखराव आ सकता है। परिवार में प्रेम, सामंजस्य और खुशनुमा माहौल बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। मान-सम्मान में इजाफा होगा और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। जरूरी कामों को आपको प्राथमिकता देनी होगी। किसी मामले में कोई कोई भी फैसला सोच-समझकर करना होगा। आज के दिन आपको अपने किसी काम में जुनून के साथ लगना होगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा जिससे आपकी किसी तरह की योजना पूरी हो सकती है जिससे आपको अच्छा आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। आज के दिन आपको परिवार संग कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को कोई मामला कानूनी रूप से फंसा हुआ है आज वह पूरा हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन शुभ और सफलताओं से भरा हुआ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आज के दिन आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जो लोग किसी तरह के प्रॉपर्टी के कामों में लगे हुए हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। आज के दिन आपको किसी खास व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आपको उधारी के लेन-देन पर ज्यादा फोकस करना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई नौकरी की खोज पूरी होगी। बिजनेस में अच्छी कमाई हो सकती है। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज के दिन सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त करेंगे। जो लोग किसी के संग कोई पार्टनरशिप में काम करते हैं उनको बड़ा अवसर मिल सकता है। आज के दिन आपको किसी दूसरे पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलेगी जिससे आपकी कई दिनों की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी संग आज के दिन आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज के दिन आपको किसी पुराने मामलों से राहत मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और कहीं से कोई अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों को आज के दिन मनचाहा काम करने का अवसर मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से बिजनेस में कोई अच्छी डील हो सकती है। आज के दिन आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।