आज 05 फरवरी 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन अच्छा रहेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा और कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी। आपको अपने काम के दम पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की भरपूर प्रशंसा होगी। आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक नजरिए से दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अचानक से कोई बड़ा काम करने का मौका मिल सकता है, जिसमें धन के निवेश से जबरदस्त लाभ आने वाले दिनों में मिलेंगे। नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ लोगों संग समय व्यातीत करने का अवसर मिलेगा। आपको वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी नहीं आप किसी तरह की दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नया अवसर और काम मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आज के दिन अपने बढ़ते हुए खर्चों को काबू में रखना होगा। किसी काम को लेकर मन तरह-तरह की दुविधा आज बनी रहेगी और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति का सामना करना होगा। धैर्य रखें। ऐसे में आपको घर में किसी बड़े सदस्य की सलाह पर काम करें तो बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में आज बदलाव का समय है। जो लोग किसी तरह की संपत्ति की खरीद-बिक्री की योजना में हैं उनका सौदा पक्का हो सकता है। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन धन और परिवार की समस्याओं के समाधान के लिए अच्छा रहेगा। किसी पुरानी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। लेकिन आपको किसी तरह की भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य और संयम के साथ आपको काम लेने की आवश्कता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जो लोग नौकरी में बदलाव लाने के बारे में सोच रहे हैं उनको बेहतर ऑफर आ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन नई शुरुआत और सफलता से भरा हुआ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और किसी पुराने कानूनी मामले में आपकी जीत हो सकती है। जो लोग जमीन के धंधे में हैं उनकी आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व करने क्षमता में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आमदनी में वृद्धि होगी। निवेश से संबंधी मामलों में आपको बहुत ही समझकर काम लेना होगा। आज घर-परिवार में पिता जी की तरफ से कोई अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि को हासिल करने का मौका मिलेगा। अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन खुशनुमा रहेगा। आज सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं और लाभ के अवसर उठाने का मौका आपको मिलेगा। आपको किसी भी तरह के निवेश संबंधी योजनाओं में बहुत ही सोच-समझकर काम करना होगा। आपको आज के दिन किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको कार्यस्थल पर बदलाव करना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। करियर-कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। आज के दिन अचानक से धन लाभ के संकेत हैं साथ ही जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको स्थान परिवर्तन और नई तरह की जिम्मेदारी को संभालने का अवसर मिलेगा। आपको अपने ऊपर काम पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में किसी काम को करने से आपको बचना होगा। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। संतान की ओर से आपको किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग नया वाहन खरीदने के लिए इच्छुक हैं उनका सपना आज पूरा हो सकता है। आज के दिन आप किसी खास योजना पर काम को आगे बढ़ सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको भाग्य का कुछ साथ मिलेगा, जिससे आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे और नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज परीक्षा के लिए जमकर मेहनत करनी होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन शुभ और सफलताओं से भरा हुआ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि का दिन होगा। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा था उसमें उनको राहत मिल सकती है। आज के दिन आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और पदोन्नति के बेहतर योग भी बन रहे हैं। परिवार में सुख और सहयोग बना रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज के दिन आपको नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं आपके लिए सफल होंगी और खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना होगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में आपको बहुत ही सावधानी के साथ काम करना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन व्यस्तता से भरा हुआ होगा। आज के दिन आपको मेहनत और कार्यकुशला से भरा हुआ होगा। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कोई डील बहुत ही सोच समझकर करनी होगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।