आज‌ का राशिफल, आज किसे मिलेगी सफलता, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 21 अप्रैल 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा और पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। मन में कुछ चिंता बनी रह सकती है। किसी धार्मिक या पारिवारिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। करियर में लाभ होगा और आपकी संपत्ति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान निकलेगा और बुज़ुर्गों से आर्थिक सहयोग मिलने के भी संकेत हैं। कार्यस्थल पर स्थानांतरण या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता का सम्मान होगा और आपके प्रयासों से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जो आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी और नए संपर्क भी लाभकारी सिद्ध होंगे।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर में लाभ होगा और आपके लिए यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी और आपके निर्णयों की सराहना होगी। परिवार में संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पढ़ाई या शोध कार्य में रुचि रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में लाभ होगा। आपके घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल बनेगा। आपके पुराने प्रयासों का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे और आय में वृद्धि होगी। खानपान संतुलित रखें। आपको अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भरपूर लाभ मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे, परंतु इसका फल आने वाले समय में ज़रूर मिलेगा। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता संबंधी सफलता की सूचना मन को प्रसन्न करेगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा और पुरानी दुश्मनी का अंत भी संभव है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी, लेकिन मानसिक बेचैनी रह सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन करियर के मामले में मिलाजुला होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। तरक्की मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, हालांकि कुछ अनचाहे खर्चे मन को विचलित कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। करियर में लाभ के योग बने हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है और व्यापार में भी लाभ के योग हैं। संतान और शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा और किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, परंतु अनावश्यक तनाव से बचना होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में लाभ होगा। दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा और कुछ मामलों में असहमति भी हो सकती है। यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी से करें। सकारात्मक सोच बनाए रखें और बड़ों की सलाह को अनदेखा न करें। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा और कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन, कीर्ति और पद में वृद्धि के संकेत हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। परिवार में सौहार्द रहेगा और संतान से संबंधित मामलों में सुखद समाचार मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी दिन शुभ है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। किसी यात्रा से मन को शांति मिलेगी। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी और कार्यों में सफलता के योग हैं। धन लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं। संपत्ति में निवेश करना लाभकारी रहेगा और आपको किसी वरिष्ठ महिला से मदद मिल सकती है। परिवार में मेहमानों का आगमन संभव है और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।