आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज सोमवार 24 अप्रैल को आईपीएल में एक मुकाबला खेला जाएगा।
इन दो टीमों का होगा मुकाबला
आज 24 अप्रैल 2023, सोमवार को आईपीएल में एक मैच खेला जायेगा, जो सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम और दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर होंगे।
कल के मुकाबलों के नतीजे
वहीं बीते कल 23 अप्रैल 2023 को बैंगलौर और राजस्थान की टीम के बीच मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद बैटिंग करने उतरी बैंगलोर की टीम की शुरुआत कुछ ज्यादा खास नहीं रही और विराट कोहली मैच की पहली ही बॉल पर आउट हो गए। जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस (62) और ग्लेन मैक्सवेल (77) ने मैच को संभाला, जिसकी बदौलत बैंगलोर ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत भी बढ़िया नहीं रही और पहले ही ओवर में जॉस बटलर भी 0 रन पर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिकल ने पारी को संभाला, लेकिन फिर भी राजस्थान की टीम मैच नहीं जीत सकी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाये। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यह मैच 7 रन से जीता। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच मैच में कोलकाता की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद बैटिंग करने उतरी चेन्नई की टीम ने आईपीएल 2023 का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जिन्होंने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाये। इस पारी में अजिंक्य रहने ने नाबाद 71 रन, कन्वे ने 56 रन, शिवम दुबे ने 50 और गायकवाड़ ने 35 रन की पारी खेली। इसके बाद बैटिंग करने उतरी कोलकत्ता की टीम ने भी अपना बहुत बढ़िया मैच खेला, लेकिन वो आखिरी बॉल तक भी मैच को नहीं जीत सकी। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन जैसन रॉय ने बनाये, जिन्होंने 26 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये। चेन्नई सुपर सिंह ने यह मैच 49 रन से जीता।