आज का राशिफल, आइए जानें कैसा रहेगा आज का दिन इन 12 राशियों के लिए, पढ़िए‌ भविष्यफल

आज 08 मई 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

1. मेष- आज व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जाँब को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष-आज चन्द्रमा रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व आईटी जाॅब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।मसूर का दान करें।

3. मिथुन- आज व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ का दान करें।

4. कर्क– आज चंद्रमा इसी राशि से पंचम में हैं। मंगल शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

5.सिंह– आज मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाॅब के कॅरियर में सूर्य व शुक्र विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन तिल दान करते रहें।

6.कन्या– सूर्य व मंगल शुभ रहेंगे। आज चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

7.तुला– आज चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय तथा सूर्य का मेष गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर बैंकिंग व मीडिया जाॅब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8.वृश्चिक– मंगल मेष व शनि कुम्भ राशि में है। राशि स्वामी मंगल शुभ है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में लाभ संभावित है।

9.धनु– तृतीय शनि व द्वादश चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा । स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा इस राशि में रहकर जाॅब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे।

10. मकर- शनि इसी राशि से द्वितीय व गुरु चतुर्थ हैं। मंगल व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

11. कुम्भ-गुरु मेष व चन्द्रमा मित्र राशि वृश्चिक में हैं। आज पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाॅब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12. मीन-शनि द्वादश व गुरु अब इसी राशि से द्वितीय में हैं। आज विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद धनु का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे। गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें व हनुमान जी की पूजा करें।