उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में जून महीने की शुरूआत हो गई है। प्रदेश के छह जिलों में आज शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम भी मौसम गर्म होने लगा है। बीते गुरुवार को सुबह से धूप रही व दोपहर में हल्की हवाएं चलीं। आज बारिश के आसार हैं।