उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी यह हिदायत

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में आज बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, प्रदेश के कई स्थानों पर 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, मौसम खराब होने के दौरान खुले में रहने के बजाय लोग पक्के घरों पर रहें।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम और दोपहर मौसम तेज गर्म है। बीते रविवार को सुबह से धूप रही और दोपहर बाद मौसम में हल्का बदलाव दिखा। आज बारिश के आसार हैं।