उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में धूप रहीं। आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।