◆ पिथौरागढ़ के एल.एस.एम महाविद्यालय में 19 मार्च को युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा उत्सव में विधायक बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी भाग लेंगे।
◆ विधानसभा के बजट सत्र में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सड़कों को गढ्डा मुक्त करने में सहयोग करने वाले एक ऐप लांच करने की घोषणा की है।
◆ विगत दिनों के दौरान सड़क दुर्घटना में घायलों को मदद देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लोगों को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह ने GoodSamaritan scheme के तहत नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
◆ चमोली: शहरी विकास मंत्री डॉ.प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर पंचायत गैरसैण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की स्थिति सहित कर संग्रह की जानकारी ली।
◆ भराड़ीसैंण विधानसभा में कल देर रात को 2023-24 का 77 हजार 407 करोड़ का बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। सदन में प्रश्नकाल के बाद बजट पर चर्चा हुई।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया।
◆ सरकार ने देशभर में नये सैनिक स्कूल खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये स्कूल गैर-सरकारी संगठनों या निजी अथवा राज्य सरकार की भागीदारी में खोले जाएंगे।
◆ उच्च शिक्षा मंत्री रावत ने कहा है कि नये शैक्षिक सत्र से राजकीय महाविद्यालयों में शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की स्थापनाऔर स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जायेगी।
◆ शिक्षा मंत्री धनसिंह ने अल्मोड़ा के स्याल्दे में प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
◆ BKTC के कार्मिकों का अग्रिम दल बद्रीनाथ धाम पहुंच गया है। यह दल कपाटोद्घाटन से पूर्व मंदिर परिसर में रंग रोगन, सफाई और मरम्मत कार्यों, विद्युत, पेयजल आदि की व्यवस्था सुचारु करेगा।
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (17 मार्च, शुक्रवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, दशमी, वि. सं. 2079)