दुखद: गहरी खाई में गिरी बारात की कार, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत अल्मोड़ा निवासी तीन लोगों की मौत, एक घायल

नैनीताल जिले के भवाली में स्थित कैंची धाम के निकट एक सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई।

गहरी खाई में गिरा वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी खैरना से कैंची धाम के समीप एक महिंद्रा XUV500 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई। वाहन में चार व्यक्तियों के सवार होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुँचकर पाया कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बारात की गाड़ी रातिघाट नामक स्थल पर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। गहरा अंधेरा व प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा 01 घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया जबकि 03 मृतकों के शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

तीन लोग की मौत

घायल में मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा व मृतकों में पुष्कर सिंह भैसोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, संजय बिष्ट, अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक
सुरेंद्र भंडारी, महामंत्री राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक है।