दुखद: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल उत्तराखंड का लाल शहीद

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू के राजोरी में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

जवान शहीद

इस मुठभेड़ में घायल नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी संजय बिष्ट (28) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए। संजय को भारतीय सेना में 12 साल हो गए थे वही जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, शहीद का शव शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।