देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भूकंप के झटके शुक्रवार 19 सितंबर की सुबह महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 दर्ज की गई। जो अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के अनुसार बताई गई है।इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली (यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम) ने कहा कि इस भूकंप के बाद फिलहाल बड़े सुनामी का कोई खतरा नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कामचटका क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने टेलीग्राम पर जानकारी दी। जिसमें बताया कि पूर्वी तट पर सुनामी का खतरा देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया गया है। हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।