हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर दो वाहनों की भिड़ंत, तीन लोग घायल

हल्द्वानी: हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार पत्नी-पत्नी और बच्चें समेत तीन लोग घायल हो गये है। हादसे में जिंदगी बाल-बाल बच ही गई।

कार सवार दंपति समेत उनकी पुत्री घायल हो गये

प्राप्त जानकारी  के अनुसार आज शाम करीब पांच बजे कार में सवार दंपति हल्द्वानी की ओर से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक पिकप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार दंपति समेत उनकी पुत्री घायल हो गये। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गये। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।

हाईवे पर लगा जाम

मिली जानकारी अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे एचएमटी कॉलोनी के पास एक पिकप वाहन ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों वाहनों में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना से हाईवे पर जाम भी लग गया।