देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यूजीसी ने 54 प्राइवेट विश्वविद्यालयों को नोटिस जारी किया है।
नोटिस जारी किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नोटिस अपनी जानकारियां सार्वजनिक नहीं करने के चलते जारी किया है। इसमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के विश्वविद्यालय शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजीसी ने इन विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट पर मान्यता, कोर्स के नाम, पढ़ाई का माध्यम, मूल्याकंन, यूजी, पीजी, पीएचडी में छात्रों की संख्या, ऑफ कैंपस, प्लेसमेंट, ड्रॉपआउट लेकर शिक्षकों की पढ़ाई, स्पोर्ट्स, आरक्षण जैसी जानकारियां अपलोड नहीं करने के चलते नोटिस जारी किया है।
इन विश्वविद्यालयों को नोटिस जारी
📌📌उत्तरप्रदेश की अग्रवन हेरिटेज विश्वविद्यालय (आगरा)
📌📌एफएस विश्वविद्यालय (शिकोहाबाद)
📌📌मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय (भूलनपुर-चिरपुरा)
📌📌मोनाड विश्वविद्यालय (कसमाबाद)
📌📌माया देवी विश्वविद्यालय (देहरादून)
📌📌माइंड पावर विश्वविद्यालय (नैनीताल)
📌📌मंजीरा देवी विश्वविद्यालय (उत्तरकाशी)
📌📌सूरजमल विश्वविद्यालय (उधम सिंह नगर)
📌📌ओपीजेएस विश्वविद्यालय (राजस्थान)
📌📌एमिटी यूनिवर्सिटी(मोहाली)
📌📌एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल