भारत-चीन-नेपाल सीमा पर लहराएगा 100 फुट ऊँचा तिरंगा…..उत्तराखंड टॉप टेन(11 मार्च)

Ten

◆ उत्तराखंड चुनाव में बीजेपी की 6 और कांग्रेस की दो महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की ।

◆ प्रधानमंत्री ने देहरादून के 11वीं के छात्र अनुराग रमोला के पत्र का जवाब देते हुए उनकी कला और उनके विचारों को सराहा है। अनुराग रमोला को कला एवं संस्कृति के लिए 2021 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

◆ महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं इंटरनेट मीडिया पर कोश्यारी को सीएम बनाए जाने के लिए चर्चा छेड़ने लगी हैं। उनका कहना है कि राज्य को अब अनुभवी सीएम की जरूरत है। इसके लिए कोश्यारी जैसा दूसरा चेहरा शायद ही उत्तराखंड में है।

◆ आंध प्रदेश के विजयवाडा कृष्णा जिले में 29 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाले 44वें नेशनल जूनियर बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कोटद्वार के ध्रुवपुर निवासी दिव्यांशु आर्य का चयन हुआ है।

◆ रूड़की: पुलिस ने एक बोलेरो से कांग्रेस नेता समेत छह लोगों को दो मुंहे के सांप के साथ गिरफ्तार किया है। सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

◆ पुलिस भर्ती में सम्लित होने वाले जनपद बागेश्वर के अभ्यर्थियों के लिए पुलिस लाइन बागेश्वर में कल नि:शुल्ल शारीरिक प्रशिक्षण होगा।

◆ आज राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुख्यमंत्री धामी
ने भेंट कर अपने पद से त्याग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने श्री धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।

◆ पिथौरागढ़: समुद्र तल से करीब 3200 मीटर ऊंचाई पर भारत-चीन और नेपाल सीमा पर स्थित गुंजी में 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा।

◆ कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2017 के मुकाबले सीटों में बढ़त हासिल की।

◆ हरीश रावत ने कहा कि अब समय आ गया है, जब उन्हें नए सिरे से मंथन करना पड़ेगा।

◆ चुनाव सुधार हिमायती समूह ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने बताया कि
उत्तराखंड विधानसभा के कुल 70 नव निर्वाचित सदस्यों में से 27 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।