◆ मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु ने आज सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
◆ कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। श्री धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।
◆ आज़ादी के अमृत महोत्सव पर राज्य में आज़ादी से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। सभी तेरह ज़िलों में एक-एक कर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा के राजकीय संग्रहालय में आज प्रदर्शनी लगाई गई।
◆ देहरादून में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग ने आज से तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से आये एनसीसी कैडेट और प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
◆ नैनीताल में होली की धूम मची हुई है, पिछले वर्षों में कोरोना के चलते होली का आयोजन बड़े स्तर पर नही हो पाया था। इस वर्ष खूब धूम धाम से होली का आयोजन किया जा रहा है जो कि लगातार होली तक चलेगा,मल्ली ताल से लेकर तल्ली ताल तक महिलाएं होली के स्वांग ओर नृत्य व गाना गाते हुए झूम रही है।
◆ चारधाम यात्रा 3 मई से शुरू हो रही है। उत्तरकाशी के ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारी को गंगोत्री धाम में घाटों, यात्रा पड़ावों पर साफ-सफाई के निर्देश दिये।
◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। उन्हें नई सरकार में विधानसभा द्वारा अध्यक्ष का निर्वाचन ना होने तक प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद वे सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
◆ भारत के लक्ष्य सेन ने जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स में रजत पदक जीता है। फाईनल में लक्ष्य सेन को थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसरन से हार का सामना करना पड़ा।
◆ भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड विधायक दल के नए नेता के चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
◆ मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु ने आज सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
◆ पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक शीघ्र ही राजधानी देहरादून आएंगे और नव निर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय लेंगे।
◆ यमुनोत्री हाईवे के पास चौड़ीकरण कार्य के दौरान अचानक चट्टानी मलबा आने से मशीन चपेट में आ गई। हालांकि मशीन ऑपरेटर की जान बच गई।
◆ देहरादून निवासी रजत जैन, नितिन चंदोला, सबित रावत, अर्पित जैन और सौरभ बडोला ने दून में ही पॉकेट साइज ईसीजी मशीन को विकसित किया है। सीमित संसाधनों के बीच मेडिकल साइंस के क्षेत्र में यह अविष्कार देश-दुनिया में खूब सूर्खियां बटौर रहा है।