उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (19 मार्च, शनिवार, चैत्र कृष्ण, पक्ष प्रथमा, वि. सं. 2078)

Ten

◆ उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया और एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण भी किया।

◆ उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया और एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण भी किया।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर सात जिलों में 18 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 10 संक्रमित ठीक हुए हैं।

◆ प्रदेश में शिक्षा विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी। शिक्षा विभाग के राज्य से ब्लॉक स्तर तक के सभी दफ्तर और स्कूल इसके दायरे में आएंगे।

◆ मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

◆ अल्मोड़ा में पौष मास के प्रथम रविवार से गाई जाने वाली बैठकी होली का समापन आज रंगोत्सव के साथ संपन्न हो गया। रंग एकादशी के दिन से घर घर महिलाओं के द्वारा होली का गायन किया गया। पुरूषों द्धारा खड़ी होली गायन कर रंगों का त्योहार मनाया गया ।

◆ चम्पावत स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला आज से विधिवत शुरू हो गया। जिला पंचायत के कैम्प कार्यालय ठुलीगाड़ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।

◆ डोईवाला स्थित बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस ट्रेनिंग सेंटर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर देहरादून के गुरु राम राय इंटर कॉलेज नेहरूग्राम के छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के साथ साहसिक खेलों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

◆ खानपुर विधानसभा (विस) क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीते उमेश कुमार उर्फ़ उमेश शर्मा के शपथ पर रोक लगाने की एक याचिका नैनीताल उच्च न्यायालय में दायर की गई है।

◆ गौला बैराज में डूबने से मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज की मौत हो गई। उन्हें बचाने के लिए गए सिपाही भी डूबने लगे। बाद में जल पुलिस के जवानों ने सिपाही को बचा लिया।