◆ आज राजभवन में राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह से उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ भेंट कर अवगत कराया कि श्री धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है।
◆ पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा भव्य शपथ ग्रहण का आयोजन होगा।
◆ राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री से सम्मानित किया।
◆ नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा रावत ने सबसे पहले शपथ ली। तिलक राज बेहड़ किसी कारणवश शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाए।
◆ फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने फेसबुक पोस्ट पर अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा के संघर्ष को साझा किया जिसको बहुत लोकप्रियता मिल रही।
◆ जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। बधाई देते हुए स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी नौजवान व ऊर्जावान नेता हैं।
◆ बसपा ने उत्तराखंड में। प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। पूर्व विधायक झबरेड़ा हरिदास के बेटे आदित्य बृजवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया ।
◆ राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
◆ देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में आज अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एफ0आर0आई के मुख्य भवन में ‘‘वन और सतत उत्पादन व खपत‘‘ विषय पर एक प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। प्रदशर्नी में पोस्टर और अन्य माध्यमों से वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी साझा की गई।
◆ प्रोटेम स्पीकर बंसीधर भगत
ने आज विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ लेने वाले सभी विधायकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।