उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (26 मार्च, शनिवार, चैत्र कृष्ण, पक्ष, नवमी, वि.सं. 2078)

Ten

◆ स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में जन भागीदारी के लिए देहरादून नगर निगम ने आज से 30 अप्रैल तक प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान स्कूल और छात्र-छात्राओं के सहयोग से चलाया जायेगा, जिसमें देहरादून के 100 से अधि स्कूल शामिल होंगें।

◆ प्रदेश में आगामी 28 मार्च से उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसके मद्देनजर नैनीताल के उपजिलाधिकारी ने परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक सभी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों में धारा 144 लगाने के आदेश दिए हैं।

◆ देश की सीमा की सुरक्षा के लिए अपने घर से दूर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के परिवार की सुरक्षा और शिकायतों के निराकरण के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अशोक कुमार, ने डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क की शुरूआत की है।

◆ श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण व बीमा करवाए जाने हेतु पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा रोस्टर तैयार करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी नामित किए गए हैं।

◆ राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून आगमन पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

◆ मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने आज उत्तरकाशी के ग्राम रैथल और हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जिले में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने रैथल में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

◆ उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है,वहीँ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अभी नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है।

◆ मौसम विभाग ने मध्य हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही वनों में आग की घटनाओं में इजाफा होने की आशंका जताई है।

◆ उत्तराखंड में निकट भविष्य में वन सीमा को लेकर वन एवं राजस्व विभाग के मध्य विवाद खत्म होंगे। वन विभाग ने अपने अधीन वन भूमि का डिजिटाइजेशन का निश्चय किया है।

◆ उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के अध्यक्ष पद पर कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध चुन लिया गया है। ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवीं विधानसभा की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

◆ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 मार्च को हरिद्वार आएंगे। राष्ट्रपति दिव्य प्रेमसेवा मिशन के रजत जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई है।