उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (4 मार्च, शुक्रवार , फाल्गुन शुक्ल पक्ष, द्वितीया , वि. सं. 2078)

Ten

◆ SDRF सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप में तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो को दो बार सफलतापूर्वक आरोहण कर देश व प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने पर सम्मानित किया गया।

◆ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता मतदान से कांग्रेस का खेल खत्म कर चुकी है। कांग्रेस की बाकी कसर चुनाव नतीजे आने के बाद पूरी हो जाएगी।

◆ जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत चौखुटिया पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं को किया जागरुक।

◆ अन्तर्राज्यीय साईबर अपराधियों को दिल्ली, सम्भल, गजरौला यूपी से अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर 33 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ा।

◆ नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित गोपाला सदन में एक युवक का शव बरामद होने से फैली सनसनी। शव के समीप से पुलिस ने तमंचा और एक खोखा बरामद किया है।

◆ हाईकोर्ट नैनीताल ने शुक्रवार को बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिए हैं कि वह 24 मार्च तक प्रति शपथपत्र पेश करे।

◆ आज राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों से पोस्टल बैलेट में अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं।

◆ माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभाग से मांग की कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और नकल पर रोक लगाने के लिए सामान्य शिक्षकों को सचल दल में नियुक्त किया जाए। शिक्षक अपने जिम्मेदारी के प्रति इंसाफ नहीं कर पाते।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वाराणसी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की ।